Featured post

Tenali Rama Short Hindi Stories | सोने की पेटी | Panchtantra Kahani

                             सोने की पेटी 

एक बार रात के सामी तेनाली रामा अपने घर पर अपनी पत्नी शारदा के साथ विश्राम कर रहें होतें हैं | 

उनकी पत्नी उनको पेड़ और पोधो  में पानी डालने के लिए कह रही होती हैं | तभी रामा खिड़की से 2 चोरो को आते हुएँ देख लेते हैं | 

रामा  कुछ सोचता हैं फिर ज़ोर से अपनी पत्नी से कहता हैं की - घर मे रखे सोने ओर हीरों की पेटी जरा मुझे देना में उसे कुएं मे फेक  देता हूँ | अगर कोई भी चोर आया  तो उसेके हात में यह पेटी नही लगनी चाहिए |

बाहर खड़े हुये चोर बहुत खुश हो गए ओर एक कोने में छुप जाते हैं | तेनाली रामा बाहर आते हैं ओर एक पेटी कुएं मे फ़ेक देते हैं | 

और फिर अंदर जाकर कहते हैं - चलो शारदा अब हम सो जाते हैं | थोड़ी देर बाद दोनों चोर बाहर आते हैं ओर कुएं का पानी खाली करने लग जाते हैं | पानी निकलते निकलते सुबह हो जाती हैं | फिर चोरो को वो पेटी मिल जाती हैं | 

चोर उसको खोल कर देखते हैं पर उसमे तो बस कुछ पथर रखे हुए होते हैं |

चोर सब समझ  जाते हैं और दम दबा कर भागते हैं |

Comments